कटिहार, मार्च 13 -- कटिहार, वरीय संवाददाता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को समृद्धि यात्रा के दौरान कटिहार जिले को करीब 410 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 229 करोड़ रुपये की लागत से 257 योजनाओं का उद्घाटन तथा 181 करोड़ रुपये की लागत से 186 योजनाओं का शिलान्यास व कार्यारंभ किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने 70.58 करोड़ रुपये की लागत से कृषि उत्पादन प्रांगण, कटिहार (फेज-2) के जीर्णोद्धार व निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से जिले की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री ने कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में लगे विभिन्न विभागों के विकासात्मक स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। अधिकारि...