सीवान, जनवरी 23 -- सांसद विजलक्ष्मी देवी ने अपने संबोधन में कहा कि समृद्धि यात्रा महिला सशक्तिकरण व सामाजिक विकास का मजबूत माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, युवाओं व गरीब वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने सीवान जिले में शिक्षा, स्वयं सहायता समूह और रोजगार से जुड़ी पहलों की सराहना की। सांसद ने कहा कि विकास तभी सार्थक होगा जब हर परिवार तक इसका लाभ पहुंचे। उन्होंने जनता से अपील की कि सरकारी योजनाओं का लाभ लें और जिले के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। विजयलक्ष्मी देवी, सीवान सांसद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...