सीवान, जनवरी 23 -- सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि समृद्धि यात्रा ने सीवान के विकास को नई दिशा दी है। एक समय मुख्यमंत्री सीवान आए तो जंगलराज था, और आज उनकी समृद्धि यात्रा है। देश में पीएम मोदी व सूबे में मुख्यमंत्री विकसित बिहार के लिए कार्य कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि समृद्धि यात्रा बिहार व देश को समृद्ध बनायेगा। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार के समन्वय से चल रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सड़क, बिजली, आवास व जलापूर्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। यहां की जनता ने विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है। जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, महाराजगंज सांसद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...