गया, मार्च 17 -- गया जिले के मायापुर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 20 मार्च को प्रस्तावित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर स्वयं तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और लगातार स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सभा स्थल, मंच, हेलीपैड, विभिन्न विभागों के स्टॉल और पार्किंग स्थल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का निर्माण व सुदृढ़ीकरण तेजी से किया जा रहा है। जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्यों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की संभावित उपस्थ...