बिहारशरीफ, मार्च 12 -- समृद्धि यात्रा : तैयारी पूरी, कल सर्वा गांव आएंगे मुख्यमंत्री डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थलों का लिया जायजा अधिकारियों के साथ बैठक कर दिये कई दिशा निर्देश फोटो 12मनोज01 - शेखपुरा के सर्वा गांव में समृद्धि यात्रा की तैयारी की समीक्षा करते डीएम शेखर आनंद एवं एसपी बलिराम कुमार चौधरी । शेखपुरा, निज सम्वाददाता। समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 मार्च को शेखपुरा के सर्वा गांव आएंगे। जिला प्रशासन तैयारी को फाइनल टच देने में दिन-रात जुटा है। चल रही तैयारी का डीएम शेखर आनंद एवं एसपी बलिराम चौधरी ने जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये गये। सर्वा के पंचायत सरकार भवन में आयोजित संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान डीएम ने कहा कि तैयारी में किसी भी स्तर पर कहीं चूक नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को कहा कि...