भागलपुर, मार्च 15 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 17 मार्च की संभावित समृद्धि यात्रा की प्रशासनिक तैयारी जोर-शोर से प्रारंभ कर दी गई है। शनिवार को डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ जगदीशपुर की बैजानी पंचायत में चिह्नित जन संवाद स्थल पर बनाए जा रहे पंडाल, स्टॉल एवं मंच के कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारीद्वय को संवेदक ने बताया कि शनिवार रात्रि में पंडाल तैयार हो जाएगा। पंडाल निर्माण में सुरक्षा और सुविधा को लेकर अधिकारियों ने संवेदक को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। जन संवाद में काफी भीड़ आने की संभावना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, हेलीपैड निर्माण की स्थिति पर समीक्षा की गई।अधिकारियों ने बैजानी में प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्याल...