लखीसराय, मार्च 19 -- कजरा, एक संवाददाता: समृद्धि यात्रा के तहत आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कजरा पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर वे जिलेवासियों को लगभग 350 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल है और स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी वर्षों पुरानी लंबित मांगों पर अब ठोस पहल की जाएगी। करीब एक लाख की आबादी वाला नक्सल प्रभावित कजरा आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। यहां की लगभग 25 से 30 हजार आदिवासी आबादी का जीवन शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार की कमी के कारण बेहद कठिन है। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री के इस दौरे को स्थानीय लोग अपने जीवन में बदलाव की नई उम्मीद के रूप में देख रहे हैं।स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, एमबीबीएस डॉक्टर तक नहींकजरा की सबसे बड़ी समस्या यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.