लखीसराय, मार्च 19 -- कजरा, एक संवाददाता। समृद्धि यात्रा के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कजरा आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम कजरा स्थित सोलर पावर प्लांट परिसर में आयोजित होगा, जिसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए डीएम मिथिलेश मिश्र ने अधिकारियों के साथ सोलर पावर प्लांट परिसर में बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभा स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन को लेकर विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, जिसे देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभा स्थल के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रवेश...