सासाराम, मार्च 24 -- डेहरी, एक संवाददाता। समृद्धि यात्रा के दौरान जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में उच्च माध्यमिक विद्यालय तिलौथू द्वारा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की अद्वितीय उपलब्धियों पर आधारित ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी पुलिस लाइन सभा स्थल के समीप लगायी गई। प्रधानाचार्य मैकू राम, शिक्षिका नूतन कुमारी, शिक्षक रविरंजन कुमार तथा छात्रों में आयुष कुमार, पवन कुमार,अभिषेक, तलत, रोजी, नीतू, अनु व रुपाली ने प्रदर्शनी के बारे में उपस्थित लोगों को बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...