घाटशिला, जून 24 -- घाटशिला, संवाददाता। रूरल डेवलपमेंट एसोसिएशन घाटशिला एवं टाटा ट्रस्ट मुंबई के सहयोग से एक नई परियोजना समृद्धि का शुभारंभ मंगलवार को घाटशिला के एक होटल में किया गया। इसका उद्देश्य घाटशिला, डुमरिया व मुसाबनी प्रखंड के 12 पंचायत के 5000 आदिवासियों एवं वंचित परिवारों के जीवन को उन्नत कृषि, बकरी पालन एवं जल संसाधन विकास के माध्यम से संवारना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि रुरल डेवलपमेंट एसोसिएशन एवं टाटा ट्रस्ट मुंबई के द्वारा 56 वर्षों से घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में गरीब आदिवासी एवं वंचित परिवार के उत्थान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। संस्था के सीनियर प्रोजेक्ट एंकर सुजय भट्टाचार्य ने बताया कि समृद्धि योजना से तीन ब्लॉक को जोड़ना है। इसमे...