मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के विकास एवं सतत समृद्धि के नौ वर्ष पूर्ण होने के पर गुरुवार को एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में वृहद रोजगार मेला-2026 का आयोजन हुआ। जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रोजगार मेले में पहुंचे युवाओं को पुरस्कृत भी किया। मेले में एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एलआईसी जैसी 48 प्रतिष्ठित कंपनियों ने शिरकत की। दोपहर 3 बजे तक कुल 2047 अभ्यर्थियों में से 1072 युवाओं का प्रारंभिक चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे गए। प्रभारी मंत्री डॉ. तोमर ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पिछले 9 वर्ष यूपी के लिए 'स्वर्णयुग' सिद्ध हुए हैं, जहां युवाओं को घर के पास ह...