बहराइच, फरवरी 26 -- बहराइच, संवाददाता। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर कृषि भवन परिसर, बहराइच में राज्य स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक राम निवास वर्मा ने कहा कि संयुक्त प्रयास से एकीकृत जीवनाशी प्रबन्धन तकनीक का लाभ प्राप्त कर विष मुक्त सब्ज़ी एवं अन्य औद्याोनिक फसलों का उत्पादन कर बेहतर से बेहतर मूल्य प्राप्त करें। कृषि वैज्ञानिक डॉ. शैलेन्द्र सिंह एवं डॉ. अरून कुमार राजभर वैज्ञानिक द्वारा फल, फूल, शाकभाजी एवं मसाला फसलों के उत्पादन, विपणन, संरक्षण एवं रोग व्याधि की रोकथाम के बारे में तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। सीडीओ मुकेश चन्द्र ने मौजूद कृषकों को एकीकृत बागवानी विकास योजनान्तर्गत औद्यानिक फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि औद्यानिक खेती के माध्यम से...