समृद्धि ऐप से जिले के करीब तीन हजार गर्भवतियों पर रहेगी स्वास्थ्य विभाग की नजर
फरीदाबाद, अगस्त 31 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्वास्थ्य विभाग ने समृद्धि (सेफ मदरहुड एंड चाइल्ड हेल्थ इनीशिएटिव) ऐप जरिये गर्भवतियों को निगरानी बनाए रखने कीयोजना तैयार की है। इसके तहत प्रत्येक गर्भवती महिला का अनिवार्य पंजीकरण कर उसे विशेष समृद्धि आईडी' दी जाएगी। गर्भावस्था से लेकर प्रसव और प्रसव के बाद तक महिला व बच्चे के स्वास्थ्य की निगरानी इसी आईडी के माध्यम से की जाएगी। इसके लागू होने से जिले करीब तीन हजार से अधिक अतिगंभीर गर्भवतियों को लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा मातृ एवं शिशु मृत्युदर को कम करने के लिए कई तरह की योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य अति गंभीर गर्भवतियों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना और संस्थागत डिलीवरी को बढ़ाना है। ताकि गर्भवती और उसके गर्भ में पल रहे शिशु के जीवन का जोखिम समाप्त किया जा सके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.