समूह से जोड़ी जाएंगी गांव की सभी पात्र महिलाएं
बलिया, अगस्त 7 -- बलिया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) की ओर से गांव के सभी पात्र महिलाओं को समूह से जोड़ने के लिए 'परिवार संतृप्तिकरण' विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य ऐसे प्रत्येक पात्र परिवार की पहचान करना है, जिनकी महिलाएं अभी तक स्वयं सहायता समूहों से नहीं जुड़ी हैं। उन्हें समूहों से जोड़कर बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं एवं आजीविका के अवसरों से लाभान्वित करना है।इस अभियान के तहत ब्लॉक एवं पंचायतों में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम संगठन, सीआरपी, बीसी सखी एवं अन्य मिशन कैडर घर-घर संपर्क स्थापित कर पात्र परिवारों का सर्वेक्षण कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- घर-घर सर्वे कर पात्र परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ेंगे अभियान के तहत नए स्वयं सहायता समूहों का गठन कराया जायेगा तथा समू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.