सुल्तानपुर, जून 14 -- सुलतानपुर, संवाददाता गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को समूह में जोड़ा जाएगा। इसमें राशनकार्ड की महिला मुखिया का भी नाम शामिल है। इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए इस साल दो लाख 64 हजार महिलाओं को समूह से जोड़ने का लक्ष्य निधार्रित किया गया है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए ग्राम पंचायतवार लक्ष्य निधार्रित किया गया है। जिले में अभी तक एक लाख 69 हजार महिलाओं को समूह से जोड़ा जा चुका है।

राष्ट्रीय आजीविका मिशन की पहल जिले में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गरीब परिवारों को समूह से जोड़ने की कवायद शुरू की गई है। 979 ग्राम पंचायतों में दो लाख 64 हजार महिलाओ को 2027 तक समूह से जोड़ा जाएगा। राशनकार्ड की महिला मुखिया को भी समूह से जोड़ा जाएगा। समूह से नही जुड़ने वाली राशनकार्ड की महिला मुखिया की सूची जारी की गई...