बलरामपुर, जून 19 -- बलरामपुर। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत समूह सखियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समाजसेवी प्रत्याशी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट के नेतृत्व में जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी के नाम ज्ञापन उपायुक्त स्वरोजगार सुशील कुमार अग्रहरि को दिया गया। ज्ञापन में समूह सखियों ने बताया कि वे वर्षों से ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर सरकार की विभिन्न योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने, बैठकों में भाग लेने तथा ऑनलाइन-ऑफलाइन कार्यों का संचालन कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें मात्र 2000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है, जिसका भुगतान भी कई बार छह माह या एक वर्ष बाद किया जाता है। यह भी पढ़ें- सम...