सहारनपुर, जून 15 -- सहारनपुर। जनता देश संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है, जिसमें मांग की है कि समूह-सखी महिलाएं, जो पिछले कई वर्षों राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभाग में कार्यरत हैं। उनको उचित वेतन नहीं मिल रहा है, जबकि इन समूह इन समूह-ससखी महिलाओं से हर क्षेत्र में कार्य करवाया जाता है। संगठन पिछले 22 माह महिलाओं का वेतन बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है, लेकिन प्रदेश सरकार महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता नहीं ले रही है। आरोप लगाया कि प्रशासन का रवैया भी समूह-सखी महिलाओं के प्रति हमेशा नकारात्मक ही रहा है। उन्हें जानबूझकर उसी दिन मीटिंग और कार्यक्रम में बुलाया जाता है, जिस दिन समूह-सखी महिलाओं प्रत्येक माह की 14 की तारीख धरने में जाना होता है। यह भी पढ़ें- समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाने ...