जौनपुर, जनवरी 6 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड मुख्यालय पर मंगलवार को सीडीओ ध्रुव खाड़िया के निर्देश पर प्रेरणा दिवस के मौके पर समूह सखियों की बैठक की गई। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी नीरज शुक्ल ने कहा कि सिरकोनी ब्लॉक में 26 हजार 545 पात्र गृहस्थी तथा सात हजार 704 अंतोदय राशन कार्ड धारक हैं। जिनमें जितने भी पात्र हैं उन्हें समूह में जोड़ने का काम करें। इसके अलावा प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को भी समूह में तत्काल जोड़ने का काम किया जाए। यह शासन की मंशा है। इसे हर हाल में पुरी तरह से कार्यन्वित कराया जाना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित समूह सखियों को एडीओ आईएसबी रामजी सिंह ने भी संबोधित किया। बीएमएम अंजना राय ने समूह सखियों को तत्काल शासन के मंशानुरूप कार्य शुरू करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.