अमरोहा, दिसम्बर 10 -- सशक्त जीवन, स्वयं सहायता समूह की यात्रा और जनपद अमरोहा में प्रभाव विषय पर बुधवार को नगर में हाईवे किनारे एक रेस्टोरेंट में कार्यशाला आयोजित की गई। स्पर्श सोशल फाउंडेशन के प्रमुख मनीश प्रकाश साहू ने बताया कि उनका फाउंडेशन स्वयं सहायता समूह के माध्यम से जिले की 10 हजार से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रहा है। कहा कि आज महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार की आर्थिक प्रगति में सहायक बन रही हैं। अब तक जिले के 239 गांवों के पांच ब्लॉकों में 10 हजार से अधिक महिलाएं फाउंडेशन के साथ जुड़कर देश और परिवार की आर्थिक प्रगति में जुटी हैं। कार्यक्रम प्रमुख मधुकर वर्मा ने कहा कि हमारे फाउंडेशन के साथ जुड़कर महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से न केवल कृषि, पशुपालन, सब्जी की खेती, मुर्गी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.