प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 19 -- राष्ट्रीय सेवा संस्था भारत विकास परिषद विशाल की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन आइंस्टीन पब्लिक स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में बीएसएस स्कूल फुलवारी के छात्रों ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागी अब प्रांत स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक आरपी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि आइंस्टीन पब्लिक स्कूल की निदेशक श्रुति शुक्ला ने स्वामी विवेकानंद एवं मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरुआत की। परिषद् के प्रान्तीय उपाध्यक्ष गोविन्द खण्डेलवाल तथा अध्यक्ष प्रो. पीयूष कान्त शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रान्तीय संयोजक उदयभानु सिंह ने प्रतियोगिता के नियम-परिनियमों से सभी का परिचय कराया। प्रतियोगिता में जनपद के सात...