अमरोहा, अप्रैल 22 -- जोया। मंगलवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह सखियों व बैंक सखियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीडीओ नीरज कुमार गर्ग ने समूह सखियों को पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को समूह में जोड़ने और नए समूह गठित करने की जानकारी दी। इसके अलावा लोकोस एप पर समूह व ग्राम संगठन का प्रोफाइल अपडेट करने और ट्रांजैक्शन को नियमित रूप से अपडेट करने की भी जानकारी दी गई। एडीओ जितेंद्र कुमार ने समूह सखियों के कार्यों को बिन्दुवार समझाकर इसी के अनुसार कार्य करने को कहा। इस दौरान विवेक यादव, अश्विनी कुमार, रीमा देवी, सुरेखा सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- बीडीओ ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश यह भी पढ़ें- आजीविका के अवसर बढ़ाने की जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...