लखनऊ, जून 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में उत्तर प्रदेश शैक्षिक सेवा समूह ख उच्चतर के पद पर पदोन्नति पाए अधिकारियों को तैनाती दी जाने लगी है। इस क्रम में झांसी व चित्रकूट मंडल के डीआईओएस व बीएसए ने अपनी तैनाती की सूचना माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजी है।इसके अनुसार आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों को उसी विद्यालय में प्रधानाचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण कराया गया है। जबकि अन्य की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि प्रदेश में बड़ी संख्या में हाईस्कूल के प्रधानाचार्य व खंड शिक्षा अधिकारियों को समूह ख में पदोन्नति किया गया है। इसके बाद अब इनको नई तैनाती दी जा रही है। यह भी पढ़ें- यूपी में सरकारी शिक्षकों के तबादले को लेकर अहम आदेश, ऐसे तय होंगे सरप्लस; 18 से कर सकेंगे आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...