कन्नौज, अप्रैल 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड मुख्यालय सभागार में समूह सखियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाने और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई। एडीओ आईएसबीआई अनिल कुमार ने समूह बचत खाते खुलवाने पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक समूह को अपना बचत खाता अवश्य खुलवाना चाहिए, ताकि महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्वतंत्रता भी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने समूह सखियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि खाता खोलने की प्रक्रिया में कोई देरी न हो और सभी दस्तावेज पूरे करके शीघ्रता से कार्य पूरा किया जाए। इसी दौरान ब्लॉक मिशन मैनेजर अभिषेक चौधरी ने लोकोश ऐप में फीडिंग कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बताय...