भदोही, मार्च 11 -- भदोही, संवाददाता। चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर गांव निवासी जीत नारायण प्रजापति ने थाने में तहरीर दिया। एक व्यक्ति पर समूह में पैसा जमा करने के नाम पर 90 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया। तहरीर में कहा कि गांव के ही संतोष प्रजापति उर्फ गब्बर द्वारा समूह में पैसा जमा करने का काम किया जाता है। आरोपित ने 150 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 18 महीने तक कुल 90 हजार रुपया लिया। बार-बार पैसा मांगने पर एक सुहलनामा हुआ। उसी के आधार पर 10 मार्च को जब पैसा मांगने गया तो आरोपित और उसके पिता सुग्रीव ने पैसा ना देने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पिता सुग्रीव एवं बेटे संतोष के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 316 (2), 352, 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.