बस्ती, फरवरी 7 -- बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र में समूह में पैसा जमा कराने के नाम पर 2.37 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कई लोगों से कुल 2 लाख 37 हजार 437 रुपये जमा कराने के बाद आरोपी भाग गया। पैसों के बारे में पूछताछ करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी धर्मदेव चौबे निवासी खजुरा खुर्द थाना मेंहदावल जिला संतकबीरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। समूह का पैसा लेकर हड़पने के मामले में लेखा परीक्षा प्रबंधक संदीप मिश्रा निवासी मोहल्ला 146E लूकरगंज जिला प्रयागराज ने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि जिगिना चौराहा पर आरोपी ने लोगों को समूह में जमा योजना का भरोसा दिलाया और उनसे अलग-अलग किस्तों में धनराशि एकत्र की। तय समय बीतने के बाद न तो जमा की गई रकम लौटाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.