लखनऊ, अगस्त 20 -- स्वयं सहायता समूह की 5000 महिलाएं भाइयों की कलाई के लिए राखियां तैयार कर रही हैं। ये राखियों की ई-सरस समेत विभिन्न ई-कामर्स प्लेटफार्म पर मांग बढ़ी है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर इन्हें सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह भी पढ़ें- राखी आउटफिट की तलाश में मुझे मिलें सिल्क कुर्ता सेट्स के 8 खूबसूरत विकल्प, वो भी बजट में!प्रयागराज से लेकर मिर्जापुर तक प्रयागराज, वाराणसी, बागपत, बुलंदशहर, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, उन्नाव, शामली, जौनपुर व मिर्जापुर सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों में ग्रामीण महिलाएं पारंपरिक कौशल व नवीन डिजाइनों के साथ सुंदर राखियां तैयार कर रही हैं, जिनकी बजार में अच्छी मांग है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समूहों की दीदियों द्वारा राखियों के निर्माण से जहां दीदियों की आय में वृद्धि होगी...