फतेहपुर, जुलाई 31 -- बिंदकी। समूह की महिलाओं से समूह के नाम पर लाखों की रकम ऐंठ ली। लंबे समय से रूपये न मिलने पर आक्रोशित हो उठी। कोतवाली में सुनवाई न होने से अफसरों की चौखट पर गुहार लगाई। आरोप लगाया कि कोषाध्यक्ष ने 50 लाख के करीब का गबन किया है। गांव की एक दर्जन महिलाओं से 8.57 लाख वसूला लेकिन आज तक नहीं लौटाया। महिलाओं ने पुलिस को शिकायत दी है। कोतवाली क्षेत्र के कोरईया गांव की रहने वाली कमला देवी ने बताया कि गांव में ही सेंटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड (एससीएनएल) संचालित होता है। जिसकी कोषाध्यक्ष के द्वारा उनसे 40 हजार, अनीता से एक लाख, संगीता से 1.10 लाख, ऊषा से 75 हजार, मंजू से 30 हजार, रीमा से दो लाख, नेहा से 50 हजार, सावित्री से 22 हजार, मंजू देवी पत्नी भिखारी से 50 हजार, सपना से 1.45 लाख, माया से 60 हजार, हीरामणी से 75 हजार कु...