महाराजगंज, जनवरी 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारतीय रिजर्व बैंक एवं लीड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में वित्तीय साक्षरता को लेकर महराजगंज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 24 स्वयं सहायता समूहों की 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंती देवी ने की, जबकि संचालन लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर भूपेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं, बचत, ऋण, डिजिटल लेनदेन, बीमा एवं सरकारी वित्तीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक जितेंद्र मोरे, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक कृष्ण कुमार ने संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...