प्रयागराज, जून 27 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को संगम सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तहत क्रियान्वयन अनुश्रवण समिति की बैठक में समूह की महिलाओं को अधिक काम दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों की लाभार्थी परक योजनाओं से समूह की महिलाओं को आच्छादित कराने के निर्देश दिए। बैठक में डीसी एनआरएल शमा सिंह ने संचालित योजनाओं व उसकी प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।डीएम ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित हो। उन्होंने लखपति दीदी योजना से लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के लिए कहा। लखपति दीदी कार्यक्रम के विभागीय कन्वर्जन के तहत सम्बंधित विभागों के अधिकारी अपने विभाग की उन समस्त योजनाओं-कार्यक्रमों के बारे में समिति को अवगत कराने को कहा, जिनसे ग्रा...