समूह की महिलाएं तैयार करेंगी 25 हजार तिरंगे
गाजीपुर, अगस्त 8 -- गाजीपुर (खानपुर)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं देशभक्ति के साथ आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करेंगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 25 हजार तिरंगे तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। महिलाओं द्वारा तैयार किए जाने वाले तिरंगे 15 अगस्त से पहले सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और आमजन तक पहुंचाए जाएंगे। तिरंगा निर्माण के कार्य से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के साथ अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा। तिरंगा तैयार करने से पहले समूह की महिलाओं को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तिरंगे तैयार किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: दीदियों की बनाई रुद्राक्ष, मनके और क्रोशिया वर्क की राखियां क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.