आजमगढ़, जून 13 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। अतरौलिया थाना क्षेत्र में समूह की पांच महिलाओं के साथ 6.79 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। कर्ज लेकर दो आरोपी फरार हो गए। पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।अतरौलिया थाना क्षेत्र के रिठिया गांव में चांदनी आजीविका स्वयं सहायता समूह चलता है। इस समूह से गांव की पांच महिलाएं महरानी पत्नी रणविजय, शकुंतला पत्नी रामरतन, गायत्री पत्नी दुर्ग विजय, गीता पत्नी बृजभान और संगीता पत्नी रामजतन जुड़ी हैं। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव के अमरदीप और विनीता पत्नी अखिलेश ने समूह की महिलाओं को विश्वास में लेकर अलग-अलग किस्तों में अपने परिचित के लोगों से कुल 7.69 लाख रुपये कर्ज दिलाया। यह भी पढ़ें- फर्जी विवाह रचाकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के सात सदस्य गि...