आजमगढ़, अप्रैल 28 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। ठेकमा ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को राष्ट्रीय आजीविका मिशन समूह की दीदियों ने ब्लाक मिशन मैनेजर विरुद्ध बीडीओ ठेकमा मनोज कुमार श्रीवास्तव को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मैनेजर के खिलाफ प्रदर्शन किया। बीडीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। राष्ट्रीय आजीविका मिशन समूह दीदी कार्यकत्री नीलम राय ने बीडीओ को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि ठेकमा ब्लाक में तैनात मैनेजर अभिषेक द्वारा समूह की महिलाओं पर गलत टिप्पणी की जाती है। उनका व्यवहार ठीक नहीं है। इस दौरान कविता, रीना, वंदना, शीला यादव, सीमा, संध्या सिंह, मीरा, सविता, माया सरोज, ज्ञांती सरोज, रेनू, रीना यादव आदि मौजूद रहीं। बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि समूह की महिलाओं की शिकायत मिली है। जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित क...