पीलीभीत, जून 19 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी) में बेकरी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एनआरएलएम की उपायुक्त वंदना सिंह, डीएमएम अवधेश कुमार और आरसेटी के निदेशक रवि कुमार ने प्रशिक्षण पूरा करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने आधुनिक तकनीकों से तरह-तरह के बिस्कुट और बेकरी उत्पाद बनाना सीखा। उपायुक्त वंदना सिंह ने कहा कि बेकरी के प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है। अपना स्वरोजगार शुरू कर अन्य महिलाओं को जोड़ सकेगी। आने वाले समय में महिलाएं बेकरी का काम करते हुए नजर...