हरदोई, मई 25 -- हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक सोमवार को आयोजित की गई। विशेष अभियान संचालित करते हुए परिवार संतृप्तीकरण एवं नये स्वयं सहायता समूहों के गठन की कार्यवाही में तेजी लाने पर जोर दिया गया। समूहों के बैंक खाते खुलवाने हेतु बैंक स्तर पर विशेष कैम्प आयोजित किए जाने के निर्देश भी दिए गए। सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने कहा कि सभी कैडरों की नियमित साप्ताहिक बैठकें आयोजित कर उन्हें सक्रिय किया जाए। आवश्यकता अनुसार नये कैडरों का चयन करें। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत चिन्हित परिवारों की महिलाओं को शत-प्रतिशत स्वयं सहायता समूहों से जोड़े जाने, मनरेगा जॉब कार्डधारक महिलाओं को समूहों से आच्छादित करने तथा लखपति दीदी योजना के अंतर्गत डिजिटल आजीविका रजिस्टर भरने एवं आय आंकलन ...