नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विजयदशमी के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रहित में सभी संस्थाएं और राजनीतिक दल एक साथ खड़े हों। उन्होंने कहा कि देश के दुश्मनों को मिलकर परास्त करना होगा। पीएम मोदी पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में रामलीला ग्राउंड पर आयोजित दशहरा उत्सव में भाग लेने आए थे। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश को जनशक्ति के जरिए जनकल्याण करते हुए जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना है। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित में सभी संस्थाओं और राजनीतिक दलों के एक साथ खड़े होने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि देश के दुश्मनों से मिलकर लड़न...