नई दिल्ली, मई 3 -- फिलीपींस तटरक्षक बल ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। देश ने अपने दावा किए गए जलक्षेत्र में सक्रिय चीनी ड्रोन मदरशिप 'झूहाइयुन' समेत चार अनुसंधान जहाजों को चुनौती देने और उन्हें खदेड़ने के लिए विमान तथा युद्धपोत तैनात करने का फैसला लिया है। पीसीजी ने इन जहाजों पर कनाडाई डार्क वेसल डिटेक्शन सिस्टम से नजर रखते हुए उन्हें यूएनसीएलओएस का उल्लंघन करने वाला करार दिया है। पीसीजी प्रवक्ता कमोडोर जे टैरिएला ने जारी बयान में बताया कि कनाडा की डार्क वेसल डिटेक्शन (डीवीडी) प्रणाली की मदद से इन जहाजों की निगरानी की गई। इनके फिलीपींस सरकार की अनुमति के बिना समुद्री वैज्ञानिक अनुसंधान करने का अनुमान है, जो संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून सम्मेलन (यूएनसीएलओएस) का स्पष्ट उल्लंघन है।झूहाइयुन सबसे खास झूहाइयुन को दुनिया का पहला इंटेलिजेंट ड्र...