नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- भारतीय नौसेना का स्वदेशी युद्धपोत समर्थक 16 अक्टूबर को नौसेना में शामिल किया जाएगा। इसे कर्नाटक के कारवार नौसैनिक अड्डे पर आयोजित समारोह में नेवी के बेड़े का हिस्सा बनाया जाएगा। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह युद्धपोत भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और अहम कदम है। इसे नौसेना के भविष्य के अभियानों के लिए उपयोगी जहाज के रूप में तैयार किया गया है। समर्थक को समुद्र में मुश्किल परिस्थितियों के दौरान काम करने के लिए विशेष हथियारों, सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों से लैस किया गया है। रणनीतिक रूप से अहम अभियानों में यह जहाज नौसेना की क्षमता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे, 2029 में भी हारेंगे; बरसे शाह समर्थक का निर्माण लार्सन एंड टुब्रो...