नई दिल्ली, मार्च 3 -- रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को 5083 करोड़ रुपये की रक्षा खरीद अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए। इनमें तटरक्षक बल के लिए छह उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) एमके-2 की खरीद और नौसेना के लिए सतह से हवा में मार करने वाली वर्टिकल लॉन्च मिसाइल (एसटीआईएल) की खरीद शामिल है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में दिल्ली में इन अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए गए। हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल), बेंगलुरु के साथ भारत में विकसित और निर्मित छह एएलएच हेलीकॉप्टर की खरीद का करार किया गया है। यह अनुबंध 2901 करोड़ का है। ये दो इंजन वाले हेलीकॉप्टर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और वर्तमान में उपयोग में आने वाले हवाई प्लेटफॉर्मों से कहीं बेहतर हैं। ये तटवर्ती हवाई अड्डों के साथ-साथ समुद्र में पोतों से भी समुद्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.