हाथरस, मार्च 18 -- कार्यालय संवाददाता,हाथरस। ईरान और अमेरिका इजरायल संघर्ष या पश्चिम एशिया में तनाव का समुद्री रास्तों पर सीधा असर पड़ने लगा है। चीन से भारत आने वाला सामानों के पहुंचने में देरी होने से किराना के सामान की जमाखोरी कर अब मुनाफाखोरों ने इसका लाभ उठाना शुरू कर दिया है। तमाम ऐसे आइटम हैं जो समुद्र के रास्ते भारत आते हैं उनको अभी से महंगा करके लोगों को बेचा जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि चीन से भारत तक समुद्री रास्तों से एक महीने या 45 दिनों में आने वाला सामान अब देरी से आने के कारण इसकी महंगाई हो गई है। यह सब तर्क बड़े कारोबारी छोटे दुकानदारों को दे रहे है, लेकिन बाजार में सामान होने के बाद भी तमाम व्यापारी इसको महंगे दामों में बेच रहे हैं। उनका कहना है कि अब सामान को आने में देरी हो रही है और उनके आर्डर फंसे हुए हैं।सैंद...