पूर्णिया, जून 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में समुदाय स्तर पर कुपोषित एवं एनीमिया ग्रसित बच्चों की समयबद्ध पहचान, उचित रेफरल एवं अस्पताल में प्रभावी प्रबंधन को सुदृढ़ बनाते हुए बच्चों को स्वस्थ्य और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ के एम दास की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में सभी प्रखंड स्वास्थ्य अधिकारियों से क्षेत्र के कुपोषित एवं अनीमिया ग्रसित बच्चों की अधिकारियों और कर्मियों द्वारा समय पर पहचान करते हुए बेहतर उपचार के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल जीएमसीएच भेजना सुनिश्चित करते हुए बच्चों को स्वस्थ्य और सुरक्षित बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किया गया। इसके लिए जिला स्वास्...