बरेली, मार्च 29 -- स्कूटी पर समुदाय विशेष की युवती के साथ जा रहे गैर समुदाय के युवक को देख लोगों ने रोक लिया। उन्होंने युवती से अभद्रता की और युवक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने एक्स पर ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो भोजीपुरा थाना क्षेत्र के नैनीताल हाईवे किनारे स्थित जादौंपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि समुदाय विशेष की युवती बुर्का पहनकर दूसरे समुदाय के युवक के साथ स्कूटी पर जा रही थी। जादौंपुर में समुदाय विशेष के लोगों ने उन्हें रोक लिया। युवक को स्कूटी से उतारकर उसका नाम पूछा और पिटाई शुरू कर दी। युवती ने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी अभद्रता की। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में ...