सिद्धार्थ, फरवरी 20 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा बीआरसी में चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का गुरुवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन दिव्यांग बच्चों की पहचान, अभिभावकों में जागरूकता और उन्हें आवश्यक सुविधाएं दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षक अर्जुन वर्मा और सदानंद चौधरी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समुदाय और अभिभावकों के बीच विश्वास कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में बताई गई विधियों को अपनाकर दिव्यांग बच्चों के माता-पिता को प्रोत्साहित किया जाए, ताकि बच्चों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके और उन्हें सशक्त बनाया जा सके। इसमें सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। प्रशिक्षक सुनील सागर और सुरेंद्र पाल ने प्रोजेक्टर के माध्यम से दिव्यांगता के लक्षण,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.