जमुई, सितम्बर 25 -- जमुई । निज संवाददाता जमुई जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समुदाय में फाइलेरिया उन्मूलन और माइक्त्रो फाइलेरिया रेट का सटीक आंकड़ा जुटाने के उद्देश्य से नाइट ब्लड सर्वे की शुरुआत कर दी गई है। यह अभियान जिले में प्री-टास गतिविधि के तहत आयोजित किया जा रहा है, जो फाइलेरिया के संपूर्ण उन्मूलन की दिशा में पहली और सबसे बुनियादी कड़ी मानी जाती है। इस सर्वे का उद्घाटन मंगलवार की रात सदर प्रखंड के हांसडीह गांव (वार्ड नंबर-9) में स्थानीय वार्ड कमिश्नर पारस गुप्ता द्वारा किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की पहल उद्घाटन के तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा गांव के चिन्हीत स्थलों पर ग्रामीणों का देर रात तक अभियान चलाकर कुल 126 लोगों के रक्त के नमूने (ब्लड सैंपल) एकत्र किए। इन सैंपलों की लैब जांच की जाएगी ...