सिद्धार्थ, मार्च 15 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा बीआरसी परिसर में शनिवार को शिक्षकों और ग्राम प्रधानों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने और समुदाय की भागीदारी मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस दौरान कंपोजिट विद्यालय पचपेडवा के बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा शिक्षा पर आधारित प्रेरणादायक गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्साह से भर दिया।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार शुक्ल ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने के लिए शिक्षक और समुदाय का समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बीईओ महेंद्र कुमार ने निपुण भारत मिशन के लक्ष्यो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.