साहिबगंज, अप्रैल 11 -- साहिबगंज। बरहेट के पचकठिया स्थित जाहेरथान में बिदिन समाज सुसार बैसी की ओर से दो दिवसीय सिदो-कान्हू छठियार माहा कार्यक्रम शुक्रवार को शुरू हुआ। मौके पर पचकठिया स्थित क्रांति स्थल व जाहेरथान में विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में बिदिन समाज के लोगों ने पहुंच पूजा अर्चना की। इस क्रम में जाहेरथान मैदान पर सामूहिक रूप से मरांग बुरु, जाहेर ऐरा, मोड़े कू, तुरुई कू, ताला कुल्ही मांझी हाड़ाम व मांझी बुढ़ी की पूजा की गई। इसके साथ ही ऐरोक पर्व, जान्थाड़ पर्व व माक मोड़े पर्व मनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान बिदिन धर्म गुरु बाबा अभिराम मरांडी ने कहा कि बिदिन समाज की परंपरा से ही संथाल समुदाय की पहचान है। उन्होंने कहा कि हम अपने पूर्वजों की पूजा करते हैं। पूर्वजों की पुण्य आत्मा हमें सुरक्षित रखती है और खुशहाली प्रदान करती ह...