मोतिहारी, मई 18 -- मोतिहारी, हिप्र.। डॉ राजेन्द्र प्रसाद सभा भवन में सोमवार को डीएम सौरभ जोरवाल जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत आज से 25 मई तक जनजातीय बहुल गांवों व टोलो में कैंप के माध्यम से अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। जनजातीय समुदायों के सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक सशक्तिकरण के लिये संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम में जनजातीय विरासत के संरक्षण, समावेशी विकास तथा जनजातीय अधिकारों को सुनिश्चित करने पर चर्चा की जाएगी। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर का आयोजन आज से, प्रभारी मंत्री व सचिव भाग लेंगे पदाधिकारियों की ओर से विभिन्न योजनाओं व अभियान से संबंधित जानकारी दी ...