चक्रधरपुर, मार्च 1 -- मनोहरपुर, संवाददाता। क्षेत्र में नक्सली परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। कल तक जहां सारंडा व आसपास के क्षेत्र नक्सल ग्रसित थे। उनमें कई इलाके तेजी से नक्सली मुक्त हो रहे हैं। जिले में सिर्फ दो थाना क्षेत्र नक्सल प्रभावित बचे हैं। धीरे-धीरे यह समाप्ति की ओर है। यह बातें एसपी अमित रेनू ने कही। वे शनिवार को मनोहरपुर थाना परिसर में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस बल, सीआरपीएफ समेत सभी सुरक्षा बल तेजी से क्षेत्र को नक्सल मुक्त कराने के लिए कार्रवाई में जूटे हुए हैं। जिससे जल्द ही नक्सलवाद पर काबू पा लेंगे। एसपी ने कहा कि वर्तमान में पुलिस पूरे क्षेत्र को नक्सल मुक्त करने में जुटे हुए हैं। जल्द ही क्षेत्र पूरी तरह नक्सल मुक्त होगा और पूरे क्षेत्र में विकास होगा। एसपी ने नक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.