नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'समुक' के मोशन पोस्टर के साथ मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के मोशन पोस्टर में एक मैकेनिकल मॉन्सटर जैसा दिखाया गया है, जिसके मुंह से ब्लैक कलर का ब्लड टपक रहा है। खुद अक्षय कुमार ने फिल्म का मोशन पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म के इस नए मोशन पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी साझा की गई है, इसमें बताया गया है कि फिल्म 28 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभी तक हिंदी की किसी बड़ी फिल्म से तो इसका क्लैश होता नजर नहीं आ रहा है, लेकिन हॉलीवुड फिल्म 'स्टार वार्स: स्टारफाइटर' के साथ इसकी बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है।पोस्टर के साथ दी गई ये जानकारी अक्षय कुमार ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिख...