मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिध। पूर्व मेयर समीर कुमार व उनके कार चालक रोहित कुमार हत्याकांड में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में सोमवार को बचाव पक्ष की गवाही पूरी हो गई। बचाव पक्ष ने चार गवाहों की सूची कोर्ट में सौंपी थी। इसमें से तीन गवाहों को ही कोर्ट में पेश किया।बचाव पक्ष की ओर से सोमवार को गवाह बंद करने की कोर्ट से प्रार्थना की गई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अब अगली सुनवाई में बचाव व अभियोजन पक्ष की ओर से बहस होगी। बहस पूरी होने के बाद कोर्ट फैसला सुनाएगा। बहस शुरू करने को कोर्ट ने सात अप्रैल की तिथि तय की है। इससे पहले अभियोजन पक्ष की ओर से गवाही पूरी होने के बाद बचाव पक्ष को गवाह पेश करने का कोर्ट ने मौका दिया था।मालूम हो कि 23 सितंबर 2018 की शाम नगर थाना के नवाब रोड चंदवारा में पूर्व मेयर स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.