रुद्रपुर, दिसम्बर 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। किच्छा के बहुचर्चित प्रॉपर्टी डीलर समीर अहमद हत्याकांड में तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुकेश कुमार आर्य की अदालत ने तीन दोषियों को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर दस-दस हजार का अर्थदंड भी लगाया है। अदालत ने पुलिस प्रशासन को फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के निर्देश भी दिए हैं। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 3 मई 2018 को किच्छा कोतवाली क्षेत्र के वार्ड संख्या 6/11 निवासी प्रॉपर्टी डीलर समीर अहमद की आदित्य चौक पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि अंग्रेज सिंह उर्फ रिंकू, प्रसन्नजीत सिंह उर्फ सन्नी और गुरचरण सिंह उर्फ बंटी की हत्या में सक्रिय भूमिका थी। वहीं जसविंदर सिंह, ...